Dark Mode
किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक आयोजित

किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक आयोजित

तारानगर. तारानगर के किसान मजदूर भवन में पूर्णाराम सरावग की अध्यक्षता में अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की बैठक हुई इसमें राज्य कमेटी सदस्य निर्मल कुमार ने संबोधित करते हुए बताया कि 18 जुलाई को कलेक्ट्री ठप  को लेकर गांव-गांव में तैयारी करेंगे और 2 जून से चूरु कलेक्ट्री पर चल रहें महापड़ाव को लेकर संवाद किया उन्होंने बताया चूरू जिला बिरानी होने के बावजूद क्रॉप कटिंग नहरी क्षेत्र में हो रही है क्रॉप कटिंग बिरानी में ही हो इसके लिए सभी किसानों को एकजुट होना पड़ेगा इसी तरह रामस्वरूप सहारण, अशोक शर्मा, बाबूलाल दर्जी, चिमनाराम पांडर, रमेश कसवा , महावीर जांगिड़, सुनील पारिक, अशोक शर्मा, बिशन सिंह, किशन शर्मा, शिव कुमार बलौदा, एसएफआई के जिलाध्यक्ष नितेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!