Dark Mode
तहसीलस्तरीय कॉग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित 

तहसीलस्तरीय कॉग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित 

 
 रतनगढ़ । देहात एवं शहर ब्लॉक कॉग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लॉक अध्यक्ष तरूण कुमार चाकलान व  कालूराम मेघवाल की संयुक्त अध्यक्षता में मण्डल अध्यक्षगण की बैठक देहात कॉग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में 23 जुलाई को तहसीलस्तरीय कॉग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाने का निर्णय हुआ। सभी मण्डल अध्यक्षगणों को कार्यकारिणी व बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति के निर्देश भी ब्लॉकों की और से पी.सी.सी. के निर्देषानुसार किया गया। बैठक को प्रदेश कॉग्रेस कमेठी के महासचिव कॉग्रेस वरिष्ठ नेता पूसाराम गोदारा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने का राजस्थान-सरकार की कल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार गांव, ढ़ाणी व वार्ड तक करें। चुनावी साल में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2023 राजस्थान में कॉग्रेस की सरकार बने व यहां से कॉग्रेस जीते। तहसीलस्तर कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनावें। मुझे नई जिम्मेदारी दी गई के लिए हाईकमान को धन्यवाद दिया। बैठक में पूर्व प्रधान गिरधारी बांगड़वा, पूर्व अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, मण्डल अध्यक्षगण रामकरण जाट, महेन्द्र मेघवाल, दीलिप बिस्सू, इन्द्रचन्द बाबल, गनी खां एवं श्री किशनलाल, हरलाल डूडी, पार्षद क्यूम गोरी, हंसराज, रामकरण तथा राकेश महरिया, शंकर आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!