मांगों को लेकर तहसीलदार गिरदावर व पटवारी अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल पर
राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले उपखंड कार्यालय जमवारामगढ़ के सामने तहसील जमवारामगढ़ एवं तहसील आंधी के समस्त राजस्व कर्मचारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी गणों राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के दिनांक 4 अक्टूबर 2021 के लिखित समझौते पर क्रियान्वित ही नहीं होने के कारण समय पर दिए गए ज्ञापनों एवं दिनांक 17 अप्रैल 2023 को नए सिरे से प्रस्तुत किए गए मांग पत्र पर दिनांक 23 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री महोदय के साथ दिनांक 4 अक्टूबर 2021 के लिखित समझौते एवं नवीन मांग पत्र पर सहमति देने के बावजूद मांग पत्रों की बिंदुओं की क्रियान्वित नहीं होने के फलस्वरुप राजस्व पटवारी कानूनगो तहसीलदार द्वारा पेन डाउन स्ट्राइक रखकर धरना प्रदर्शन किया साथ ही उपखंड अधिकारी महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।