Dark Mode
तहसीलदार ने लसाड़िया में शमशान भूमि से हटवाया अतिक्रमण

तहसीलदार ने लसाड़िया में शमशान भूमि से हटवाया अतिक्रमण


भीलवाड़ा। ज़िले के शाहपुरा तहसीलदार रामकिशोर ने बुधवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर लसाड़िया में शमशान भूमि पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी की मदद अतिक्रमण हटाया है।
तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत थी लंबे समय से कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। आज पंचायत के सहयोग से तीन जेंसीबी मशीने मंगवाकर मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।
लसाङिया में शमशान घाट व सर्व समाज श्मशान भूमि 3.58 हेक्टेयर यानि 15 बीघा पर अतिक्रमण कर रखा था। इस मौके पर तहसीलदार राम किशोर, गिरदावर बालकृष्ण शर्मा, अमर सिंह मीणा, ओमप्रकाश योगी, लोकेश मीणा, ओमप्रकाश, ग्राम पंचायत सरपंच कांता मंत्री, पूर्व सरपंच संयज मंत्री व ग्राम विकास अधिकारी, पुलिस जाप्ता पुलिस चैकी लसाङिया व ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!