सोयला मे इंदिरा रसोई का उद्घाटन तहसीलदार सेन ने किया
बावड़ी। केन्द्रीय बस स्टैंड सोयला के पास इंदिरा रसोई का उद्घाटन तहसील दार रूगाराम सेन, विकास अधिकारी रामलाल चौधरी व सरपंच कुम्भाराम भाटी , पंचायत समिति सदस्य शारदा खदाव व गणमान्य जनो ने किया । इस अवसर पर तहसीलदार रुघाराम सैन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोई भी भूखा नहीं सोए के संकल्प को सरकार करने की दिशा में चलाई गई इंदिरा रसोई योजना का लाभ हर ग्रामीण लेवे ताकी सरकार की योजना सार्थक रूप से सफल हुवे । इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी शम्भुदयाल शेरावत, ग्राम विकास अधिकारी अशोक विश्नोई ने ग्रामीण जनो को बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई गई इंदिरा रसोई योजना में प्रतिदिन 8 रुपए में दोपहर का भोजन प्रातः 8 से 1 बजे तक वहीं रात्रि का भोजन शाम 5 बजे से 8 बजे तक मिलेगा । इंदिरा रसोई उद्घाटन के कार्यक्रम में बीपीएम शर्याली शिंदे , क्लस्टर इंचार्ज सोनिया बिश्नोई , प्रियंका , सुशीला , उप सरपंच प्रतिनिधि गणपत राम मेघवाल, दुर्गाराम सोलंकी , सोयला पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, उप सरपंच जीयाराम तवंर, श्यामलाल भाटी , राम प्रकाश खदाव, अशोक सेठिया , प्रेमचंद जैन , राम प्रकाश कच्छावाह, प्रेमसुख अरोडा, संतोष कुमार जाटोलिया , जगदीश खत्री , गोपाराम भाटी सहित कई वार्ड पंच व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित मौजूद रहे।