तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हटाया अतिक्रमण
सोजत। तहसील के शिवपुरा थाना क्षेत्र में सिवायचक भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को रुकवाया। प्रशासन ने त्वरित गति से काम करते हुए शिकायत मिलने के 2 घंटे में सिवायचक भूमि में जा रहे रास्ते को फाटक लगा कर बंद करने की घटना पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार सोजत डॉक्टर दिलीप सिंह की अगुवाई में भू अभिलेख निरीक्षक शिवपुरा पटवारी ख़ामल, तथा शिवपुरा की टीम ने मौके पर गतिविधि रुकवाई तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि ना हो इस बाबत संबंधित पक्षकारान को पाबंद किया। ग्राम पुलिस जिन्होंने मात्र दो घंटे में इस मामले पर संज्ञान लिया और अवैध कब्जा तुरंत प्रभाव से हटाया गया और कब्जा धारक पार्टी को पाबंद किया गया आगे से इस प्रकार की हरकत की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।