ढ़ेलाणा में तेजाजी महाराज की झड़ी व ज्योत निकाली
सवाईपुर. सवाईपुर तहसील क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव में शुक्रवार रात्रि को ग्रामीणों द्वारा तेजाजी महाराज की झड़ी व ज्योत निकालकर गांव में सुख समृद्धि की कामना की | ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित तेजाजी महाराज मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा अखंड ज्योत व झड़ी निकाली, झड़ी तेजाजी महाराज के मंदिर से प्रारंभ हुई, जो चारभुजा मंदिर, मुख्य बाजार, सगस जी मंदिर, नेशनल हाईवे, बालाजी मंदिर, देवनारायण मंदिर, माताजी मंदिर होते हुए पुनः तेजाजी महाराज मंदिर पर पहुंची, जिस दौरान बलिया खेड़ा गांव से आए देशी तेजा अलगोजा गायक कलाकारों ने तेजा गायन का बखान किया, गांव में तेजाजी महाराज की अखंड ज्योत व झड़ी निकाल, जिस दौरान प्रत्येक घर से तेजाजी महाराज को धूप, दीप, अगरबत्ती लगाई गई | जिस दौरान बद्रीलाल जाट, भैरूलाल जाट, देवबक्ष जाट, अंबालाल जाट, बलदेव जाट, गोपाल जाट, शंकरलाल जाट, हीरालाल जाट, भंवर जाट, प्रभुलाल जाट, शांतिलाल वैष्णव, दौलत राम जाट, सांवरमल जाट, सांवरमल वैष्णव, श्याम लाल जाट, रोशन जाट, दिनेश जाट आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे ||