सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने तेजस्वी
बीदासर । कस्बे के महेंद्र चोरड़िया स्टेडियम के पास बाबा रामदेव मंदिर में बाल्मीकि सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाल्मीकि सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर चर्चा की गई तथा यूनियन बनाकर कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मति से यूनियन का अध्यक्ष सुभाष तेजस्वी, महामंत्री धर्मचंद लोहिया को बनाया गया, बैठक में गिरधारीलाल, तेजपाल, अमित कुमार, मनीष कुमार, राजू, अशोक, मोहनलाल, सुरेश कुमार, दिलीप, चंद्र प्रकाश, राजकुमार, ममता, सरोज, रेखा आदि उपस्थित रहे।