Dark Mode
तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह का किया निरीक्षण

तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह का किया निरीक्षण

बून्दी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा द्वारा तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि बालिका गृह में साफ-सफाई, स्नानघर, शौचालय, रसोईघर, खेल के मैदान, डाइनिंग हॉल, बालिकाओं की शिक्षा, भोजन, दिनचर्या, काउंसलर सुविधा तथा मनोरंजन के साधनों का भी अवलोकन किया गया। साथ ही बालिकाओं की नियमित कॉउंसिलिंग व नियमानुसार सह शैक्षणिक गतिविधियां करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!