Dark Mode
तेजमल हरवाणी अध्यक्ष व हनुमान साहु सचिन बने

तेजमल हरवाणी अध्यक्ष व हनुमान साहु सचिन बने

सरवाड़. कस्बे में जनरल एवं रेडीमेड व्यापारी एसोसिएशन की बैठक गणेश मंदिर सरवाड़ में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तेजमल हरवानी को अध्यक्ष व हनुमान साहु को सचिव चुना गया। इसी प्रकार अमित कुमार जैन व मुकेश खींची को उपाध्यक्ष, सोनु देवाणी कोषाध्यक्ष, धर्मराज धाकड व सांवरलाल चौधरी को संगठन सचिव चुना गया। इसी प्रकार बिरदीचंद धाकड़, भागचंद चौधरी, गणेश माली, उमेश आईदासानी, गुमान पालेचा, नीलकमल जैन, अनिल जैन को संरक्षक चुना गया। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!