Dark Mode
सांसद सीकर की अध्यक्षता में दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक

सांसद सीकर की अध्यक्षता में दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक


स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4 जी सेवा से मिलेगा आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल- सीकर सांसद
सीकर,मुहम्मद सादिक। दूरसंचार जिला प्रबंधक कार्यालय सीकर में आज सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती की अध्यक्षता में बिजिनेस एरिया झुंझुनू की दूरसंचार परामर्श समिति की वित्तीय वर्ष 2023-24 की बैठक में दूरसंचार सलाहकार समिति सीकर, झुंझुनू एवं चुरू से सदस्यगण उपस्थित रहे । इस अवसर पर सांसद सीकर ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री द्वारा बीएसएनएल को दिए गए विशाल रिवाइवल पैकेज की सराहना की तथा इसे बीएसएनएल के पुनरुत्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम बताया। सांसद सीकर ने बताया कि बीएसएनएल 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट में दूरसंचार सुविधा से वंचित गांवो में 4जी सेवा की जल्द शुरुआत कर रहा है और आवश्यक उपकरण संस्थापित किए जा रहे है तथा आने वाले समय में सभी बीटीएस पर भी यह सुविधा शुरू की जायेगी। बैठक में बिजिनेस एरिया झुंझुनू के महाप्रबंधक पवन खत्री ने बताया कि सीकर संभाग के सभी ब्लॉक मुख्यालय एवं मुख्य गांवों को एफटीटीएच की हाई स्पीड इन्टरनेट सेवा से जोड़ दिया गया है तथा युद्धस्तर पर सभी कॉपर आधारित टेलीफोन नंबर्स को ऑप्टिकल फाइबर पर उन्नत किया जा रहा है जिससे उपभोक्ता को क्रिस्टल क्लियर वोईस सेवा और अल्ट्रा हाई स्पीड इन्टरनेट सेवा मिलेगी जो बेहद किफायती प्लान के साथ उपलब्ध है । जिला दूरसंचार सलाहकार समिति के सभी सदस्यों ने एफटीटीएच एवं एयर फाइबर से मिल रही हाई स्पीड इन्टरनेट सेवा के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियो की प्रशंसा की एवं जिलावासियों को नई दूरसंचार सेवाओ से जुडऩे का आग्रह किया। बी.एस.एन.एल. सीकर के उपमहाप्रबंधक अजय सिंह चौहान, चुरू के उपमहाप्रबंधक अनिल विज एवं झुंझुनू के उपमहाप्रबंधक सोहन लाल वर्मा ने बैठक में उपस्थित होने पर समिति के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!