Dark Mode
साहू समाज का दस दिवसीय राम जन्म बधाई महोत्सव आरंभ  

साहू समाज का दस दिवसीय राम जन्म बधाई महोत्सव आरंभ  

टोंक । चैत्र नवरात्र स्थापना के साथ ही हर वर्ष की भांति साहू समाज द्वारा घंटाघर स्थित सीताराम मंदिर में राम जन्म बधाई महोत्सव का आयोजन आरंभ कर दिया गया है। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष माधोदास साहू ने बताया कि प्रथम दिवस पर जिंद मंगलुण्डिया परिवार के बनवारी लाल महावीर प्रसाद ओमप्रकाश लाला ने दीप प्रज्ज्वलित किया, जिसके पश्चात भजन गायक कलाकार धनराज साहू, कन्हैया पटेल, मुनव्वर अहमद, भवानी सिंह, रामलाल साहू, सूरजमल साहू, शम्भू बियानी, रामस्वरूप, जगदीश बहीर ने इस अवसर पर  राम जन्म बधाई भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को नृत्य आदि करने पर मजबूर कर दिया । इस मौके पर आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के मंत्री विशाल पहलवान, कोषाध्यक्ष सागरमल साहू, एडवोकेट बसंतीलाल, कैलाश बलसौरा, रमेशचंद लावा, महावीर साहू, शम्भू बियानी, कैलाश मावर, रामावतार चौहान, पानमल, रामबाबू राजोरा सहित सैकड़ों समाजबंधु व महिलाओं, बच्चों ने धर्मलाभ लिया।  बधाई महोत्सव दस दिवस तक प्रतिदिन शाम 8 बजे से 11 बजे तक मनाया जाएगा। इस मौके पर मुन्नालाल, पवन कसोन्या, माधोदास, हेमराज पंचोली, सोहराम, दुर्गेश, कुलदीप मूढग़डया, कैलाश चाँद राजोरा, कालू, कैलाश बलसौरा, बृजमोहन बेनी नागर, बाबूलाल, पानमल गेरोटिया, नानगराम, सीताराम नैनाव, राजेंद्र मुरारीलाल मंगलुण्डिया द्वारा भी प्रतिदिन सीताराम राधे-कृष्ण की सुन्दर-सुन्दर झांकियों की सजावट की जाकर बधाई भजनों का आयोजन किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!