संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर दस को नर्सेज का जयपुर कूच
सीकर । आज राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के तत्वाधान में नर्सेज नेताओं की एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें राज्य स्तर पर गठित संयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति के आव्हान पर दस जुलाई को राजधानी में होने वाली सभा में भाग लेने के लिए सीकर से नर्सेज के जयपुर कूच करने पर विचार विमर्श किया गया । साथ ही नर्सेज नेताओं ने अन्य संगठन के नर्सेज नेताओं के साथ वार्ता कर संयुक्त संघर्ष समिति के गठन पर चर्चा की । ज्ञात रहे की राज्य स्तर पर नर्सेज के विभिन्न संगठनों ने एक साथ मिलकर नर्सेज की मांगों के लिए संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर लिया है तथा राजधानी के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में 2 जुलाई को 2 घंटे का ध्यानाकर्षण कार्यबहिष्कार कर नर्सेज की मांगों के लिए आंदोलन की शुरूआत कर दी है । महासंघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बाटड ने बताया की राजधानी जयपुर में राज्य स्तर पर नर्सेज की संयुक्त संघर्ष समिति का गठन हो चुका है तथा राजधानी में संयुक्त संघर्ष समिति ने आन्दोलनात्मक गतिविधियां प्रारंभ कर दी हैं सवाई मानसिंह चिकित्सालय में नर्सेज ने 2 जुलाई को 2 घंटे सामूहिक कार्य बहिष्कार कर सरकार का ध्यानाकर्षण किया है, सीकर जिले के नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के संघर्ष में शामिल हैं तथा संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर 10 जुलाई को जयपुर में होने वाली महासभा में शरीक होंगे । जिला स्तर पर भी संगठन के नेता अन्य संगठनों से शीघ्र मीटिंग कर सर्व सहमति से संघर्ष समिति का गठन करेंगे । संगठन संरक्षक भगवाना राम राङ ने बताया की राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत तथा राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति के गठन के बाद संगठन की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग की गई है तथा तय किया गया है की राज्य की तर्ज पर ही अन्य संगठन के नर्सेज नेताओं के साथ मीटिंग कर जिला संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा तथा संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर दस जुलाई को सीकर से नर्सेज मीटिंग में भाग लेने के लिए जयपुर कूच करेंगे ।जिला संघर्ष संयोजक ओमपाल सिंह ने बताया कि संगठन का नर्सेज की जायज मांगों को लेकर आंदोलन जारी था, राज्य स्तर पर नर्सेज संगठनों की संयुक्त संघर्ष समिति का गठन होना नर्सेज हितों के लिए लाभदायी है । सीकर जिले में भी संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाकर नर्सेज हित में संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा । राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत से सम्बद्ध नर्सेज ने निर्णय किया है की वे नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर होने वाली संयुक्त सभा में भाग लेने के लिए जाएंगे तथा राज्यस्तरीय निर्णय अनुसार जिले में आन्दोलनात्मक गतिविधियों को सम्पन्न करेंगे । प्रवक्ता नरेश लमोरिया ने बताया की आज की मीटिंग में संरक्षक भगवाना राम राड़, महासंघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बाटड, मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष मनमोहन सिंह, संघर्ष संयोजक ओमपाल सिंह, वरिष्ठ नर्सेज नेता बनवारी लाल चौधरी, रवीप्रकाश चंदपुरा, बनवारी मेघवाल, मूल सिंह, अशोक चौधरी, रामदेव सिंह, राकेश थोरी, भागीरथ स्वामी, मंजू ख्यालीया, मुकेश आलडिय़ा सहित अनेक नर्सेज उपस्थित रहे।