Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा में दस वक्ता किये नियुक्त

विकसित भारत संकल्प यात्रा में दस वक्ता किये नियुक्त

सीकर। केंद्र में भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को देने के लिए जिलों में आयोजित हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा ने दस मुख्य वक्ताओं की नियुक्ति की है। भाजपा के यह वक्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में रखेंगे। जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने यात्रा में सीकर व नीमकाथाना जिले में पांच-पांच वक्ताओं की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष मोदी ने सीकर जिले में भागीरथ गोदारा लक्ष्मणगढ़, शोभसिंह अनोखू धोद, प्रकाश दाधीच सीकर, रामावतार बड़सरा खंडेला व बहादुरसिंह दांतारामगढ़ को भाजपा की तरफ से वक्ता नियुक्त किया है। वहीं नीमकाथाना जिले में रामस्वरूप यादव खुर्दिया, सुभाष निठारवाल चला, बनवारीलाल यादव श्रीमाधोपुर, पूर्णमल गुर्जर श्रीमाधोपुर व इन्द्रसिंह श्रीमाधोपुर को वक्ता नियुक्त किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!