काश्तकार रामनिवास प्रजापत का भविष्य हुआ रोशन
सवाई माधोपुर । रामनिवास प्रजापत पेशे से काश्तकार है और उनके परिवार का पालन पोषण खेती पर ही निर्भर है। पहले भी खेत में रास्ते को लेकर विवाद था जिसका निस्तारण उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा द्वारा करवाया गया था।
रामनिवास प्रजापत ने बताया कि उन्हें महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर की जानकारी गांव के पटवारी द्वारा मिलने पर वह चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के शिवाड़ के कैंप में जाकर जनाधार कार्ड दिखाकर पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उन जैसे काश्तकारों को सरकार की योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था और योजनाओं का पात्र होते हुए भी लाभ देने की गारंटी तो कोई दे ही नहीं सकता था। वहाँ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न केवल उन जैसे ग़रीब किसानों का योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाकर योजनाओं का लाभ देने की गारंटी दी है उससे वे आश्वस्त होकर अपने घर जा रहें हैं और उन्होंने सरकार के इन महंगाई राहत शिविरों का अपनी गांव व ढाणी में भी अधिक से अधिक प्रचार पर प्रत्येक पात्र को सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ दिलाना का संकल्प लिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड प्रशासन को इन्दिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना के तहत मात्र 500 रूपए में सिलेण्डर, निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट, 100 यूनिट निःशुल्क बिजली, 25 लाख रूपए का पूरे परिवार का साल भर तक का बीमा कवरेज, 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा कवरेज के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान कर उनके परिवार का भविष्य रोशन करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है।