Dark Mode
मंदिर का दसवां ध्वजारोहण महोत्सव आज

मंदिर का दसवां ध्वजारोहण महोत्सव आज

सरवाड़। कस्बे में शुक्रवार मरुधरा ज्योति साध्वी मणिप्रभा की सुशिष्या साध्वी आत्म दर्शना व साध्वी मोक्ष निधि की पावन निश्रा व ओसवाल जैन समाज के तत्वाधान में मंगल गीतों की स्वर लहरियों के बीच गौड़ी पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर का दसवां ध्वजारोहण महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ओसवाल समाज के अध्यक्ष गुमान चंद कक्कड़ व महोत्सव संयोजक सुरेंद्र कक्कड़ के अनुसार ध्वजारोहण का लाभ मुम्बई निवासी महता देवल बहन व जीवराज छाजेड़ लेंगे। मंदिर के ध्वजारोहण महोत्सव के मौके पर प्रात: 10.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। ढ़ोल-बाजों के साथ निकाली जाने वाली शोभायात्रा गोपी चौक, जैन मौहला, मथुराधीश मंदिर, चंदाप्रभु बाजार, सदर बाजार, दुधेडिय़ा बाजार, मोमीन मौहल्ला व बाबरों की घाटी होते हुई पुन: मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में भगवान के जयकारे व कीर्तन के स्वर बिखेरते हुए श्रद्धालु नर-नारी चलेंगे। ध्वजारोहण महोत्सव के दौरान मंदिर में प्रमुख विधिकारक संंजय जैन सुवासरा व योगेश जैन मंदसौर के निर्देशन में प्रात: अभिषेक होगा और जल, पुष्प, अगरू, कुंकुंम, धूप, दीप, अक्षत, नैवैद्य आदि के साथ मंत्रोच्चापूर्र्वक 18अभिषेक व सत्तरभेदी पूजा की जाएगी। दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर सकल समाज का सामूहिक स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम होगा। महोत्सव को लेकर गुरुवार को सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!