Dark Mode
कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा




 दौसा .
सैनी समाज के जिला अध्यक्ष गिर्राज  प्रसाद सैनी कंछला  का कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया। रविवार सैनी समाज छात्रावास परिसर में आमसभा की मीटिंग में जिला प्रमुख  हीरालाल सैनी की अध्यक्षता में सैनी समाज की आमसभा आयोजित हुई। मीटिंग में सैनी समाज के जिला अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी का अच्छा काम की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से उनका कार्यकाल एक  एक साल और बढाया गया है। जिला प्रमुख  हीरालाल सैनी  ने बताया कि पिछले दो साल में सैनी  ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इनके नेतृत्व में सैनी समाज की सभी तहसीलों की इकाइयों का पुनर्गठन किया गया है। साथ ही विभिन्न समितियों व समाज के संगठनों को क्रियाशील करने में मदद की है।
आगामी समय में विधानसभा चुनाव तथा अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सैनी समाज की एकजुटता तथा मजबूती के लिए कुशल नेतृत्व की आवश्यकता है। अतः गिर्राज प्रसाद सैनी का कार्यकाल बढ़ाया गया है। सैनी ने अपने कार्यकाल में समाज को एकजुट करने में तथा समाज की नई पीढ़ी को इक्कीसवीं सदी के लिए तैयार करने में दिनरात एक किया है। इस अवसर पर सैनी समाज के लोग मौजूद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!