वजीरपुर में बंदरों का आतंक, कस्बेवासी परेशान।
वजीरपुर। उपखंड मुख्यालय पर बंदरों का आतंक दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। बंदरों के आतंक से कस्बे वासी बहुत ही परेशान होते जा रहे हैं। अरविंद शर्मा ने बताया कि बंदरों ने लोगों को बहुत परेशान कर रखा है। पिछले 4 दिन में हमारे पांच जोड़ी कपड़े फाड़ दिए ।कभी किसी के खेत में घुसकर बाड़ी उजाड़ देते हैं, तो किसी पर हमला भी कर देते हैं। शर्मा ने प्रशासन से बंदरों को वजीरपुर से बाहर करने की मांग की है, अन्यथा किसी भी दिन कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।