पाठ्यपुस्तक व फल किए वितरण
सीकर । जय जय राजे भाजपा परिवार संगठन के प्रदेश संयोजक नरेश सेन के जन्मदिन के अवसर पर सीकर में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में व महिला मोर्चा सीकर जिला अध्यक्ष दीपा जोशी की अध्यक्षता में कच्ची बस्ती में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चंद्र रुडला, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश माथुर,भाजपा महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीमती कविता चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री उमा सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसी तरह झुंझुनू जिले के गुड्डा में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हवा सिंह भूरिया के नेतृत्व में विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक अन्य सामग्री का वितरण कर नरेश सैन के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।