शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठाकुर जी की रेवड़ियां निकली
पीपाड़ शहर। शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में देव झूलनी एकादशी के अवसर पर सांय समय ठाकुर जी की सवारी निकाली गई तथा श्रद्धालुओ ने इसमें भाग लेने के साथ ही ठाकुर जी से खुशहाली की कामना की गई है।शहर में सांय समय आधा दर्जन से अधिक स्थानों से कोट गेट से मुख्य बाजार होते हुए सभी रेवाड़िया सापासर तालाब पहूची जहां जलाभिषेक व आरती के पश्चात सभी रेवाड़िया अपने नियत स्थानों के लिए रवाना हूई है।वही ठाकुर जी की सवारी दोरान श्रद्धा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।इसी तरह बोरुंदा कस्बे में भी सांय समय विभिन्न मंदिरों से आधा दर्जन से अधिक ठाकुरजी की रेवड़ियां देवझूलनी एकादशी को लेकर निकाली निकाली गई।प्राचीन गढ़ के पास ठाकुर जी का मंदिर सत्यनारायण जी का मंदिर महाजनों व सुथारों का बास स्थित ठाकुर जी का मंदिर चारणों का बास स्थित ठाकुर जी का मंदिर रावों व ब्राह्मणों के बास स्थित ठाकुर जी का मंदिर जोशियां का बास स्थित ठाकुर जी का मंदिर सहित आधा दर्जन से अधिक ठाकुर जी की रेवड़ियां सांय समय सदर बाजार पहुंची जहां पर सभी रेवड़ियों की पूजा अर्चना करते हुए महा आरती की गई। इस दौरान गिरधारी दास सहदेवदास महावीर दास रामनिवास मनोहर दास मुकेश अम्बादास नेमीचंद पूनमचंद ललित अविनाश गणेश बाबूलाल व गजानंद सहित सैकड़ों पुरुष महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।