Dark Mode
ठाकुर  राठौड़ के

ठाकुर  राठौड़ के "विवाह स्वर्ण जयन्ति समारोह" का हुआ भव्य आयोजन 

सोजत। निकटवर्ती ग्राम बागावास के ठाकुर साहब गोविन्द सिंह राठौड़ (चाॅपावत) ठूराईन साहीबा पुष्पा कंवर के शादी के 50 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर"विवाह स्वर्ण जयन्ति समारोह" का भव्य आयोजन  बागावास सरहद धाकड़ी मोड के पास  नेशनल हाईवे 162 पर स्थित होटल राॅयल प्लाजा में बहुत ही शानदार सामुहिक प्रिति भोज जिसमें पारिवारिक अतिथियों, सरकारी सेवाओं के अधिकारियों बागावास व सोजत शहर के गणमान्यजन आमन्त्रित किया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि गोविन्द सिंह राठौड़ चाॅपावत जलदाय विभाग से सेवानिवृत सहायक अभियन्ता होने से उनके सहयोगी रहे कर्मचारियों समकक्ष रहे अधिकारी भी आमंत्रित थे। ने भी समारोह में शिरकत की और सामूहिक समारोह में फूल मालाओं  व स्वागत उद्बोधन सम्मानित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए व पटाखे बाजी से बहुत ही जोश व जूनून से इठलाते हुए शानदार प्रदर्शन से शादी का स्वर्ण जयन्ति समारोह मनाते हुए ठाकूर साहब व ठकूराईन साहीबा के लम्बी उम्र, स्वास्थ्य, सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
 
ठाकूर गोविन्द सिंह राठौड़ समाज सेवी व सरकारी सेवाओं में अधिकारी कर्मचारी व जन हितैषी होने की अनुकरणीय उदाहरण रहे है। आपके विवाह स्वर्ण जयन्ति समारोह में अति उत्साह एवं हर्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम महीला नृत्य,गीत, कविताएं, पटाख़ों की आतिशबाज़ी और आपके सुपुत्र सरदार सिंह, पुत्रवधु जय श्री कंवर, पुत्री जंवाई भगवान सिंह सोडा, पुत्री जानकी के आतिथ्य सत्कार  प्रशंसनीय व आकर्षण का केंद्र रहे।
इस भव्यता से मनाए समारोह में कई मुख्य गणमान्यजन राजपूत ठाकूरो व कवि साहित्यकार पत्रकार भगवान सिंह भाटी, गिरधारी सिंह, कवि कर्मचारी नेता साबिर मोहम्मद'सागर', वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही,  देवाराम, ठेकेदार फकीर मोहम्मद पठान कई लोग उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!