Dark Mode
ठाणे पुलिस ने पेमेंट गेटवे धोखाधड़ी मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

ठाणे पुलिस ने पेमेंट गेटवे धोखाधड़ी मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने एक भुगतान गेटवे सेवा प्रदाता प्रणाली में सेंध लगाकर 16,180 करोड़ रुपये से अधिक की कथित हेराफेरी से जुड़े वित्तीय अपराध के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नवीनतम गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक, जांच के दौरान अपराध में उनकी संलिप्तता का पता चलने के बाद नवी मुंबई के वाशी इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट और मुंबई के कांदिवली के 35 वर्षीय व्यवसायी को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले, ठाणे पुलिस ने अपराध में उनकी संलिप्तता का पता चलने के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर पैसे को सफेद करने के लिए फर्जी दस्तावेजों पर कई साझेदारी कंपनियां स्थापित कीं।

पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी काफी समय से हो रही थी, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब अप्रैल 2023 में कंपनी के पेमेंट गेटवे सिस्टम को हैक कर 25 करोड़ रुपये हड़पने की शिकायत श्रीनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान साइबर सेल की टीम को 16,180 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन का पता चला। शहर की नौपाड़ा पुलिस ने छह अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (आपराधिक विश्वासघात), 467, 468 (जालसाजी), 120 बी (आपराधिक साजिश) और 34 (समान मंशा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!