Dark Mode
दुष्कर्म और हत्या के अपराधी शीघ्र होंगे सलाखों के पीछे- गृह राज्य मंत्री

दुष्कर्म और हत्या के अपराधी शीघ्र होंगे सलाखों के पीछे- गृह राज्य मंत्री

जयपुर। गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सोमवार को विधान सभा में कहा कि बीकानेर के बज्जू थाने क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस की विभिन्न टीमें जांच कर रही हैं। घटना की एफआईआर दर्ज होने के साथ ही वृताधिकारी को जांच के आदेश दिए गए थे। गृह राज्य मंत्री ने शून्यकाल के दौरान विधायक श्री डूंगरराम गेदर द्वारा उठाए मामले पर जवाब देते हुए कहा कि घटना स्थल पर साक्ष्यों के संकलन के साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। पुलिस की विशेष टीमें अपराधियों को पकड़ने के लिए त्वरित अनुसंधान कर रही है। श्री बेढ़म ने बताया कि छात्रा के परिवारजनों और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि इस क्षेत्र की कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। अपराधी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!