Dark Mode
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं वन राज्यमंत्री ने स्व. डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं वन राज्यमंत्री ने स्व. डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर उनके अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रृद्धाजंलि अर्पित की तथा शोक संतृप्त परिवारजनों का ढाढस बंधाया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा, रामगढ विधायक श्री सुखवंत सिंह, किशनगढ़बास से विधायक श्री दीपचंद खैरिया, महेंद्रगढ़ विधायक श्री कंवर सिंह यादव एवं हरियाणा विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने भी दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रृद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रृद्धाजंलि अर्पित की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!