Dark Mode
मौसम ने मारी पलटी 

मौसम ने मारी पलटी 

रतनगढ़  ।जनपद में पिछले दो दिनों से मौसम ने मारी पलटी।  गत दिवस जहां पूरे दिन बादल छाए रहे तथा हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं देर रात से क्षेत्र में जारी बूंदाबांदी के  अल सुबह वर्षांत हुई । बारिश होने से क्षेत्र में सर्दी का असर बढ़ गया। पिछले सप्ताह से तेज धूप निकलने से आमजन को सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव ने फिर सर्दी का एहसास करवा दिया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते उक्त बारिश हुई है। विभाग के अनुसार कहीं बादल छाए रहेंगे, तो कहीं हल्की बारिश होगी। कई स्थानों पर तेज बौछारों की भी चेतावनी दी गई है। क्षेत्र में बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है तथा निचले भू भागों में कीचड़ एकत्रित हो गया। वहीं किसानों के चेहरों पर वर्षात होने से खुश नजर आए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!