Dark Mode
बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन का फरार चालक गिरफ्तार

बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन का फरार चालक गिरफ्तार

बौंली. जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त व  असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बौंली पुलिस ने  मंगलवार को फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। थानाधिकारी कुसुमलता मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी  थाना मंडावरी के बगड़ी निवासी वीरसिंह मीना 24 साल को पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के खिलाफ बौंली थाने में 45/ 2023 में  बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन को लेकर मामला दर्ज हुआ था। दर्ज प्रकरण के बाद से नामजद आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि 13 फरवरी को रात्रि में आठ लाइन हाईवे पुलिया के पास सहरावता गांव में 5 ट्रैक्टर ट्रॉली चालक बनास नदी से अवैध रूप से चोरी छिपे बजरी भरकर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर खिरनी चौकी प्रभारी दौलत सिंह की टीम ने रात्रि को जब सहरावता गांव के पास उन ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को रुकवाया तो ट्रैक्टर ट्रॉली चालक रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गए।  बाद में पुलिस ने उक्त आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद से तीन आरोपी तो पूर्व में गिरफ्तार कर लिए गए तथा दो आरोपी फरार चल रहे थे। उनमें से एक आरोपी वीर सिंह मीना को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष फरार एक ट्रैक्टर मालिक व चालक अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकरण का निस्तारण किया जाएगा। थाना अधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में वांछित चल रहे अभियुक्तों के साथ असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत पुलिस द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है तथा यह कार्रवाई बराबर जारी रहेगी।

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!