Dark Mode
वाहन चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

वाहन चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

 
 
एन एच 148 पर चालक को नशे की दवा पिलाकर लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप मे रायसर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। रायसर थाना प्रभारी रामधन सांडीवाल ने बताया की 7/05/22 को थाना पुलिस को सुचना मिली की एक युवक एन एच 148 पर महंगी कट के पास बेहोशी की हालत में पडा हुआ है। सूचना पर रायसर थाना प्रभारी रामथन सांडिवाल मय जाप्ता मौके पर पहुचे। मौके पर एक युवक अर्ध चेतना अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोहम्मद युनिस पुत्र मोहम्मद यासीन जाति मुसलमान उम्र 45 साल निवासी खवासपुरा खैरीया मोड़ आगरा बताया। उसके पास एक कार है जिसको वह ओला/ उबर में चलाता है। 7/05/22 को करीब तीन बजे उबर से जयपुर के लिए ऑनलाइन बुकिंग आई । बुकिंग के लिए आगरा कैंट जाना था। जब वह मौके पर पहुंचा तो कस्टमर ने ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल कर दी।  कस्टमर ने कार चालक से ऑफलाइन 5000 रुपये  में गाड़ी कर ली। इसके बाद कस्टमर ने रास्ते में उसे नशीली दवा खिला दी। जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में कार सवार लोग उसको एनएच 148 पर पटक गए तथा वह उसके मोबाइल पर्स और गाड़ी लेकर फरार हो गये। पुलिस ने पीड़ित को सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पीड़ित की ओर से दिए गए पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा घटनास्थल से बीटीएस उठाई गई और नेकावाला, शाहजहांपुर और मनोहरपुर टोल टैक्स से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लिए गए। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक करने पर पाया गया कि अज्ञात युवक लूटी गई कार को लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा है । इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम का गठन कर दिल्ली भेजा गया। टीम ने वहां पर जा कर आरोपी की तलाश की तो लूटी गई कार इफको चौक गुड़गांव के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की तो पुलिस थाना आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली पुलिस ने इसी प्रकार वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया हुआ मिला। इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त घटना के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी अंकुर कुमार ने उक्त घटना को अंजाम देना कबूला। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय में तहरीर देकर उक्त आरोपी को रायसर थाने ले आई। यहां पर पुलिस ने आरोपी अंकुर कुमार से कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह अब तक न जाने कितनी ही ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। ऐसी वारदातें मौज मस्ती व उसके शौक पूरे करने के लिए करता था । आरोपी ने बताया कि मई महीने में वह दिल्ली से गुड़गांव आया था, वहां से उसने आगरा जाने के लिए ओला कंपनी की ऑनलाइन कार बुक की। जैसे ही कार उसके पास आई तो उसने बुकिंग कैंसिल कर दी। बाद में उसने कार चालक से ऑफलाइन बुकिंग कर आ गया। उसे रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में 15 से 20 सिट्राजिन की गोलियां मिलाकर देदी। जिससे वह बेहोश हो गया। ड्राइवर के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पार्स सहित अन्य सामान चुरा ली और कार को आगरा कैंट के पास छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने  चोरी किए गए कार चालक के मोबाइल से ओला पर ऑनलाइन एक कार बुक की। जैसे ही बुकिंग के बाद ड्राइवर कैब लेकर पहुंचा तो आरोपी ने बुकिंग कैंसिल कर दी। इसके बाद आरोपी ने चालक से ऑफलाइन गाड़ी बुक कर ली। आरोपी ने ड्राइवर से कहा कि उसको अर्जेंट मीटिंग के लिए जयपुर जाना है। आरोपी ने रास्ते में गाड़ी को रुकवाया और एक पानी की और एक माजा कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदी और मौका देख कर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में 15-20 सिट्राजिन की गोलियां मिला दी। उस समय ड्राइवर कार में ही बैठा हुआ था। बाद में आरोपी ने ड्राइवर से कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा लेकिन चालक ने मना कर दिया। आरोपी मैं बार-बार चालक को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा तो उसने एक गिलास कोल्ड्रिंक मिली उसमें से आधा गिलास पीकर बाकी बची कोल्ड ड्रिंक को फेंक दिया। रास्ते में उन्होंने एक टोल भी कट गया था जब तक चालक को होश था। बाद में धीरे-धीरे चालक को नींद आने लगी तो आरोपी ने चालक से कहा कि वह साइड वाली सीट पर बैठ जाए और गाड़ी वह चला लेगा। उसके बाद चालक साइड में सीट पर बैठ गया और आरोपी खुद ही गाड़ी चलाने लगा। कुछ देर बाद चालक को गहरी नींद आ गई और वह बेहोशी की हालत में हो गया। आरोपी गाड़ी को दौसा से मनोहरपुर की तरफ ले आया । आरोपी ने एनएच 148 पर रायसर गांव से थोड़ी दूर सुनसान जगह देखकर कार चालक को वहां पर पटक दिया। आरोपी चालक की गाड़ी को चालक के मोबाइल, पर्स और नगद रुपयों सहित अन्य सामान को लेकर फरार हो गया। आरोपी ने बताया कि चालक से लूटा गया मोबाइल उसने रेवाड़ी में एक ढाबे पर काम करने वाले व्यक्ति को बेच दिया था और गाड़ी में मिले पैन कार्ड आधार कार्ड सहित अन्य कागजों को रास्ते में ही फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी ने लूटी गई कार को दिल्ली हाईवे गुड़गांव के पास स्थित इफको चौक के पास छोड़ कर घर चला गया। जुर्म कबूल करने बाद रायसर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना के चलते आरोपी से पूछताछ कर रही है।
 
 
 
 

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!