खबर का हुआ असर प्रशासन ने लिया संज्ञान
बरागणा गांव में पशु चिकित्सालय बोर्ड पर अंकित गलत नाम को किया सही
डीडवाना। कुचामन जिले के नजदीकी ग्राम बरागणा मैं पशु चिकित्सालय के बॉर्ड पर जिले की जगह व राज्य की जगह गलत नाम अंकित था जिस पर प्रमुखता से हमारे चैनल ने खबर को उठाया और खबर चलने के बाद में प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत उस बोर्ड पर गलत नाम अंकित था उसको सही करवाया आपको बता दे की पशु चिकित्सालय के बॉर्ड पर पहले बरांगना के नीचे डीडवाना नाम लिखा था उसके आगे जिले के नाम लिखकर उसके आगे लिख दिया था कुचामन सिटी और कुचामन सिटी के आगे लिखा हुआ था नागौर इससे यह जाहिर हो रहा था कि जिला तो कुचामन सिटी को बना दिया गया है और राज्य नागौर को बना दिया गया है जिस पर हमारे चैनल ने खबर प्रमुखता से चलाई खबर चलने के बाद में प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए जो गलत नाम अंकित था उसको हटाकर जिला डीडवाना कुचामन कर दिया गया है।