अभिभाषक परिषद ने किया न्यायालय परिसर में पौधरोपण
बकानी‡ कस्बे के न्यायालय परिसर में स्थित अभिभाषक परिषद कार्यालय में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर कलवार के सानिध्य में विभिन्न किस्मों के पोधे लगाए। और देखरेख करने का संकल्प लिया। पोधरोपण में बार उपाध्यक्ष अजय मेवाड़ा, सचिव जावेद खान, एडवोकेट भूपेंद्र कुमार वर्मा, सुनील पारेता, भूरालाल मीणा, कुलेंद्र नागर, भोजराज पारेता, अश्वनी मेवाड़ा, रामबिलास राव, संजय मीना,नवीन लववंशी,नितिन मेवाड़ा, अर्जुन सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।