Dark Mode
पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

चाकसू : गर्मी शुरू होते ही चाकसू उपखंड क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है । वही कई इलाकों में पर्याप्त पेयजल सप्लाई नहीं होने से लोग पीने के पानी के लिए लोग त्रस्त है । शुक्रवार को सुबह पेयजल संकट से परेशान टूटोली गांव के ग्रामीण बीसलपुर के स्थानीय दफ्तर पर पहुंचकर और पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया और लोगों का कहना था कि ऐसे तो पानी की समस्या एक साल से है । लेकिन गर्मी की शुरूआत होते ही समस्या और बढ़ गई है। अब केवल 4-5 दिन में एक बार पेयजल आपूर्ति हो रही है । जिससे ग्रामीण पानी के लिए कुएँ व नलकूप आदि के सहारे ही है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है । ग्रामीणों ने चेतावनी दी की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन होगा और ग्रामीण कालूराम सारण ने बताया कि परेशान होकर ग्रामीण बीसलपुर प्लांट के स्थानीय दफ्तर पहुंचे तो कोई जिम्मेदार अधिकारी के मौक़े पर नहीं मिलने से ग्रामीणों में अधिक रोष देखा गया और लोगों ने प्रशासन एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई वही बाद में विभाग के अधिकारी मौक़े पर पहुंचे ओर ग्रामीणों से समझाईस वार्ता शुरु की गई लेकिन ग्रामीण फिलहाल आश्वासन के भरोसे धरना प्रदर्शन से हटने वाले नहीं थे लिकिन लिखित में अधिकारियो से समस्या के समाधान के बाद टंकी पर चढ़े लोगों को निचे उतार लिया गया था वही मौक़े पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!