Dark Mode
मर्सी रिहवेलिशन सेल्टर होम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मर्सी रिहवेलिशन सेल्टर होम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने मर्सी रिहवेलिशन सेल्टर होम सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थाओं में स्टॉप की स्थिति, आवासित बालकों को दी जाने वाली  सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, आवासित बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की।


इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित मुकेश कुमार वर्मा कॉर्डिनेटर मर्सी रिहवेलिशन सेल्टर होम एवं निशा त्रिवेदी को बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किए। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किए तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!