Dark Mode
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के गिरफ्तारी निंदनीय -- राठौड़ 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के गिरफ्तारी निंदनीय -- राठौड़ 

 
अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की है! 
 
राठौड ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने के लिए जाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया यह ऐसी कौनसी इमरजेंसी थी कि असम पुलिस ने दिल्ली आकर यह कृत्य किया !
 
निगम ने बताया कि कांग्रेसी नेता पवन खेड़ा ने अपने बयान में कोई आपत्तिजनक वक्तव्य नहीं दिया है! उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इशारे पर रायपुर में कांग्रेसी नेताओं इडी के छापे मारे जा रहे हैं! यह कृत्य बीजेपी की बौखलाहट को प्रदर्शित करता है और देश को अघोषित इमरजेंसी की ओर अग्रेषित कर रहा है! 
 
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अन्य पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष मामराज सेन एवं पार्षद हेमन्त जोधा ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री पवन खेड़ा की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की है! 
 
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है जिससे देश की बदनामी हो रही है!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!