श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया
बहरोड़। श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव उपतहसील गण्डाला में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के क्रम में बुधवार सुबह शुरू हुए अखण्ड रामायाण पाठ के गुरूवार सुबह समापन होने पर पंडित औमप्रकाश जोशी के सानिध्य में हवन यज्ञ में आहुति दी गई। महिलाओं के द्वारा निकाली गई मंगल कलश यात्रा की अगुवाई में श्री हनुमान जी की सुन्दर झांकी संजाकर उपतहसील की मुख्य गलियों में भ्रमण कराने के साथ ही भण्डारे का शुभारम्भ किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दरबार में धोक लगाकर मन्नते मांगी और पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। श्री हनुमान सेवा समिति के सेवादार और स्वयं सेवकों ने श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में अपनी सेवा दी। इस दौरान गायक कलाकार ने भजनों एवं रागनियों के माध्यम से श्री बालाजी का गुणगान के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का भरपुर मनोरजन करा रहे हैं। मेला, भण्डारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया। जिसमें कुश्ती कामड़ा 11000 रू का रहा। तेजसिंह यादव, मोरमुकुट यादव और अशोक यादव कुश्ती दंगल में रैफरी रहे। इस अवसर पर डा. शानू यादव, महेन्द्र सिंह यादव, सरपंच प्रतिनिधि जागेन्द्र यादव, क्रय विक्रय सहकारी समिति बहरोड़ उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, पूर्व क्रय विक्रय सहकारी समिति व्यवस्थापक धर्मवीर यादव, धनसिंह डीलर, पूर्व उपप्रधान विक्रम सिंह यादव, पूर्व पंच कुलदीप याद, श्रीभगवान पीडीआईटीआई, महीपाल यादव गैस एजेंसी, कर्ण सिंह लोहराण, पूर्व पार्षद राजेश यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक व ग्रामीण मौजूद रहे।