अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पुस्तक चिल्ड्रन हेव चिल्ड्रन का हुआ विमोचन
दौसा. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पूरे देश में चल रहे 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के दौरान कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन यु एस के सहयोग से गैर सरकारी संगठन ग्राम चेतना केंद्र ने राज्य के दौसा जिले में सरस्वती टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज दौसा मे अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया व साथ ही भुवन ऋभु की किताब 'व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन : टिपिंग प्वाइंट टू एंड चाइल्ड मैरेज' का लोकार्पण किया। इस किताब का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति, न्यायपीठ दौसा मुकेश ठिकरिया ने किया। इस मौके पर महिला अधिकारिता विभाग से प्रोटेक्शन ऑफिसर नेहा जोशी, प्रधनाचार्या डॉ. निकिता त्रिवेदी के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।इस कार्यक्रम मे बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता के लिए निबंध प्रतियोगिता, रोल प्ले, पोस्टर प्रतियोगिता व वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे विजेताओं को प्रमाण पत्र दिये गए व साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिये गए इस कार्यक्रम मे लगभग 400 छात्र- छात्राएं उपस्थित रही l सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण की l