पुस्तिका जानकी नाथ भगवान के चरणों में अर्पित की
सीकर,मुहम्मद सादिक। जिले की रेवासा धाम जानकीनाथ बड़ा मंदिर में वेद विद्यार्थियों के साथ आज रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा के सीधे प्रसारण लाइव दर्शन का आनंद लिया। जिला उपभोक्ता जागरण समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एस. एन.सिखवाल ने बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामलला की बालक रूप में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारतवर्ष में उत्साह है और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किया जा रहे हैं।रामलला की श्यामल छवि के दर्शन के पश्चात पिछले 11 दिनों से चल रही रामचरितमानस के पाठ का परायण किया। वेदपाठी बालकों को दक्षिणा प्रदान की। इस अवसर पर समिति सदस्य सरोज शर्मा ने अपने हाथों से 14400 बार 'सीतारामÓ नाम लिखकर पुस्तिका जानकी नाथ भगवान के चरणों में अर्पित की। ग्रामीणों के साथ दर्शन लाभ प्राप्त किया व श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाइयां प्रेषित की।