नाल हाईवे पर कार ने युवक को उड़ाया,
होस्पीटल में हो गई मौत
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में सडक़ पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार से आई कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाल सीआइ विक्रमसिंह चारण ने बताया कि बीकमपुर निवासी सदीक खां गुरुवार दोपहर को महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के पास स्थत एक चाय की खोखे पर चाय पी रहा था। वहीं सामने सडक़ पर दो जने बातें कर रहे थे। सदीक बाते करते-करते सडक़ पर आ गया। तभी नाल की तरफ से आई कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
सूचना पर सावधान इंडिया 0 07 के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह अस्पताल पहुंचे। ओर मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
इससे पहले घायल की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।