Dark Mode
घर के बाहर खड़ी हुई कार हुई चोरी .

घर के बाहर खड़ी हुई कार हुई चोरी .

लक्ष्मणगढ़ / कस्बे के पाराशर मोहल्ले से देर रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक कार को चोरी कर लिया। कार मालिक द्वारा बीती रात्रि को 3:00 बजे के करीब पता चलने पर 100 नंबर पर इसकी सूचना दे दी गई थी ।जिसके बाद आज सुबह कार मालिक अशोक सिंह राठौड़ पुत्र निहाल सिंह राठौड़ द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना अधिकारी राम मीणा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में मालिक अशोक सिंह राठौड़ लक्ष्मणगढ़ निवासी ने बताया कि देर रात घर के आगे अपनी गाड़ी को खड़ा किया था। बीती रात्रि को 3:00 बजे गाड़ी घर के आगे खड़ी नहीं देखकर 100 नंबर पर इसकी सूचना दी गई।
जिसकी रिपोर्ट आज सुबह पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस थाने में शिकायत के आधार पर एएसआई शहजाद खान द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!