Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा रामसाबास

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा रामसाबास

डीडवाना। जिले के नजदीकी ग्राम रामसा बास में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा। रथ पहुंचने पर ग्राम पंचायत सरपंच नवाज शरीफ उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी शिविर प्रभारी तहसीलदार कमलेशसिंह विकास अधिकारी गणेशराम जाखड़ ग्राम विकास अधिकारी प्रणवेंद्र शर्मा कनिष्ठ सहायक अशोक शर्मा ने रथ का स्वागत किया। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार किया साथ ही पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया गया ।शिविर प्रभारी तहसीलदार कमलेशसिंह ने बताया की शिविर के दौरान उत्तराखंड की राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने शिविर का जायजा लेकर लाभार्थियों से संवाद किया। और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की वही कैंप को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह भी देखा गया और ग्रामीणों ने कैंप के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!