Dark Mode
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कुण्डेरा में महंगाई राहत कैंप एवं

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कुण्डेरा में महंगाई राहत कैंप एवं

प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर का किया निरीक्षण

 
सवाई माधोपुर । जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना शनिवार को कुंडेरा पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कुण्डेरा में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण। उन्होंने कैंप प्रभारी को अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कैंप में उपस्थित लाभार्थियों से संवाद भी किया।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अपने हाथो से शिविर में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी वितरित किए उनके हाथ से योजनाओं में पात्र बनी लाडो देवी मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर खुश हो गई। लाडो देवी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत का महंगाई से राहत दिलाने के लिए लगाए कैंपों की सराहना करते हुए धन्यवाद भी दिया।
इस अवसर पर जिला परिषद के वरिष्ठ लेखा अधिकारी प्रभाकर शर्मा, सहायक अभियंता ब्रजलाल मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!