मुख्यमंत्री ने खेल जगत को दी अनेक सौगातें
11 साल बाद 100 प्रशिक्षकों की भर्ती को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झण्डी
सीकर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शुक्रवार को सदन में पेश किए गए बजट में खेल जगत को अनेक सौगातें देकर प्रदेश में खेलों के प्रति अपना रूख साफ तौर पर पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं में सबसे बड़ी घोषणा प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देेने के लिए 100 प्रशिक्षकों की भर्ती करने को लेकर हरी झण्डी दिखाई है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग नियुक्ति देने, संभाग स्तर पर 105 करोड़ की लागत से सलीम दुर्रानी स्पोर्ट्स स्कूल व ब्लॉक स्तर पर बनाये जाने वाले मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु विधायक कोष/सीएसआर से दी जाने वाली मैचिंग ग्रांट की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपये कर दिया गया है। इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री ने ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेल के आयोजन को लेकर 150 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
प्रदेश में उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने खेल स्टेडियम व खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा बजट में की है। अरणोद - प्रतापगढ़, कठमूर, थानागाजी, कोटकासिम (किशनगढ़ बास) अलवर, कुशलगढ़ - बांसवाड़ा, अटरू - बांरा, देई (हिण्डौली) - बूंदी, नदबई - भरतपुर, सरदारशहर - चुरू, मण्डावर (महुवा) - दौसा, बाड़ी, सैफ, राजाखेड़ा - धौलपुर, जमवारामगढ़ - जयपुर, मलसीसर (मंडावा) - झुंझुंनू, बिलाड़ा, पीपाड़, बालेसर - जोधपुर, डेगाना, लाडनूं - नागौर, जैतारण, सुमेरपुर - पाली, बाटोदा (बामनवास) - सवाईमाधोपुर, दांतारामगढ़ - सीकर, रानीवाड़ा - जालौर, झोंथरीपाल - डूंगरपुर एवं सिवाना - बाडमेर को खेल स्टेडियम की सौगात बजट में मिली है।
मुख्यमंत्री ने भरतपुर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स व सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर में ष्शूटिंग व तीरंदाजी की सुविधाएं विकास किए जाने की घोषणा की गई है। चौगान स्टेडियम, जयपुर का जीर्णोद्वार, धौलपुर, जालौर व नागौर में मल्टीपरपज इण्डोर हॉल व जोधपुर में स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीय्यूट में ऑल वेदर स्विमिंग पूल बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अजमेर, बीकानेर, भरतपुर व जोधपुर में 40 करोड़ की लागत से सिन्थेटिक टेªक व राजगढ (चुरू)़ में एथलेटिक्स अकादमी, कोलिड़ा - सीकर व बांसवाड़ा में फुटबॉल, बीकानेर में साइक्लिंग, भीलवाड़ा में कुश्ती एवं बाड़मेर व सीकर में बास्केटबॉल अकादमी शुरू किए जाने की घोषणा की गइ है। जिसकी मांग काफी समय से खिलाड़ियों की ओर से की जा रही थी।
प्रदेश में खेलों के विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने दिखाई प्रतिबद्धता
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष सादुलपुर विधायक पदमश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया ने मुुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पेश किए गए बजट में खेलों के विकास को लेकर दिखाई गई प्रतिबद्धता को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है। डॉ. पूनिया ने कहा कि प्रदेश में काफी अरसे से प्रशिक्षकों का अभाव चल रहा था। इसको देखते हुए 100 प्रशिक्षकों की भर्ती किए जाने की घोषणा से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेल के आयोजन को लेकर अलग से बजट का प्रावधान भी मुख्यमंत्री की ओर से खेलों के विाकस को लेकर सराहनीय कदम है।
पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग में नौकरी देने का फैसला सराहनीय
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के मुख्य खेल अधिकारी द्वोणाचार्यी अवार्डी वीरेन्द्र पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग में ही नियुक्ति देने की घोषणा किए जाने से राज्य क्रीड़ा परिषद में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकेगा। इसी प्रकार मेजर ध्यान चंद खेल स्टेडियम के विकास को लेकर विधायक कोष निधि राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ किए जाने से ब्लॉक स्तर पर खेल स्टेडियमों का विकास पूर्ण किया जाना संभव होगा।