समिति ने दिया 16 फ रवरी को भारत बंद का समर्थन
सीकर,मुहम्मद सादिक। राजस्थान रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति ने 16 फरवरी 2024 को भारत बंद को समर्थन देंगे।
रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति सीकर शाखा सचिव रामदेवसिंह टाकरिया ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज से.क.क.समिति सीकर की मासिक मिट्टिंग कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह गढवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें दो महीने से पैंन्शन वेतन का भुगतान नहीं होने,16 माह से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिलाभों के भुगतान नहीं होना, रोडवेज में सिकुड़ते बेडे के बावजूद नई गाडियों की खरीद नहीं होने, रिक्त पड़े पदों पर कर्मचारियों की भर्ती नहीं होने ईत्यादि मांगों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया है। समय रहते सरकार ओर रोडवेज प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो मार्च माह में राज्य सरकार के खिलाफ सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति की राज्य कमेटी बडे आंदोलन का फैसला ले सकती है।