Dark Mode
लोकतंत्र का ढ़िढोरा पीटने वाली कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटा-भूतडा

लोकतंत्र का ढ़िढोरा पीटने वाली कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटा-भूतडा

ब्यावर।  भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि देश व विदेश में कमजोर लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस के नेताओ ने लोकतंत्र का गला घोटा है।वो कांग्रेसी किस मुहँ से लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करते हुए देश के प्रधानमंत्री पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हैं। जब कि मोदी के नेतृव में इन 9 वर्षो में नव भारत का निर्माण कर भारत का गौरव दुनिया मे बढ़ाया है उसी का नतीजा है कि हर संकट में सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है। भूतड़ा ने गहलोत की कांग्रेस सरकार पर भी प्रहार करते हुए कहा कि साढ़े चार वर्ष में तुष्टीकरण की सभी सीमाएं लांघते हुए लोकतन्त्र को मजाक बना दिया है। आज हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार की उपाधि मिली हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत उपखण्ड अधिकारी प्रभात त्रिपाठी ने करते हुए अपने उद्धबोधन ने कहा कि कोंग्रेस ने लोकतन्त्र की धज्जियां उड़ाई थी 25 जून 1975 से 21 महीने याद कर रोंगटे खड़े हो जाते है उन्होंने मोदी के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशन्सा करते हुए कहा कि इस कार्यकाल में भारत खोया वैभव वापस आ रहा है। स्वागत उद्धबोधन मण्डल अध्यक्ष नरेश मित्तल ने दिया तो आभार कार्यकम सयोंजक जितेंद्र कावड़िया ने दिया।मंच पर मण्डल अध्यक्ष रामवतार लाटा, कानाराम गुजर,चेतन गोयर थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत करते हुए वन्दे मातरम से किया तो समापन राष्ट्रगान से किया।संचालन चेतन गोयर ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!