Dark Mode
अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलशों को मंदिरों मेें किया स्थापित

अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलशों को मंदिरों मेें किया स्थापित

टोंक । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलशों को शुक्रवार को एक भव्य शोभा यात्रा निकाल विभिन मंदिरों में स्थापित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गीता मंदिर टोंक के माध्यम से बस्ती वार अक्षत वितरण का कार्यक्रम  गांधी पार्क रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवाई से मनीषदास जी महाराज व सद्गुरु आश्रम से राजकुमार महाराज की उपस्थिती में पूजा-अर्चना के बाद शहर की विभिन्न बस्तियों से रामभक्त टोलियां पूजित अक्षत लेने रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान सभी बस्तियों के लिए चावल व श्रीराम मंदिर चित्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के तहत रामकृष्ण मंडल की टोली में शामिल युवा पूजित अक्षत लेकर एक शोभा यात्रा के रूप में शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर, रामदेव जी मंदिर शोरगरन बस्ती, भोम्या जी का मंदिर मेंहदीबाग व मालियों का मंदिर मेंहदीबाग पहुंचे, जहां पूजित अक्षत कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान अंजलि गुप्ता,  रोहिताश कुमावत, लोकेश गुप्ता, पारस जैन, सुंदर बंसल, अनिल जैन, ब्रह्मदेव कुमावत, राजेश बम, सूरज साहू, प्रदीप गहलोत, भगवान कुमावत, उमेश जैन, पार्षद रामचरण साहू, बाबूलाल शास्त्री, निखिल गुप्ता, राजेश सिंघल, कमलेश कुमावत, गोपाल कुमावत, सूरज सेन एवं दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!