महंगाई राहत शिविर से छ्टने लगी है भीड़ ,
पदमपुर . मंहगाई राहत शिविर से छटने लगी है भीड़ , बिश्नोई मंदिर में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला , दोपहर बाद शिविर में कुर्सियां खाली थी मात्र गिनती के 5 , 10 लोग ही अपना राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाते हुए देखे गए । पार्षद लख्मी चंद सोनी में गारन्टी कार्ड वितरित करते हुए कहा कि महंगाई राहत कैंप जगह-जगह लगने के कारण ही लोगों का रुझान धीरे-धीरे कम होने लगा है । उपखंड अधिकारी पवन कुमार सुथार लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महंगाई राहत कैंप शिविर में अधिक से अधिक लाभार्थियों को राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का फायदा मिले इसके सार्थक प्रयास कर्मचारियों व अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर कर रहे हैं । पवन कुमार सुधार ने बताया कि का प्रतिदिन सैकड़ों लोग महंगाई राहत कैंप से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राहत प्रदान कर रहे हैं ।