दिवार से गिरने से बकरियां चरा रहे ग्रामीण की मृत्यु
आमेट . नगरपालिका के गांव चतरपुरा में शनिवार को प्रातः बकरियां चराने गए चरवाहा द्वारा दूसरे खेत में गई बकरियां लाने के लिए दीवार पर चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से दीवार से नीचे गिर गया । जिस की मौके पर ही शनिवार सायः मृत्यु हो गई । हजारीलाल पिता भेरूलाल जाति कुमावत उम्र 54 वर्ष निवासी चतरपुरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा बताया कि मैं घर पर था कि मोबाईल पर सूचना मिली की मृतक मेरा चचेरा भाई रामलाल पिता चतरभुज उम्र 60 वर्ष जाति कुमावत निवासी चतरपुरा बकरीया चराने के लिए खेत पर गया था। बकरीया दूसरे खेत मे चली जाने से खेत पर बनी पत्थर की चार दिवारी पर चढ़ कर बकरीया लेने गया,किन्तु दिवार पर शरीर का सन्तुलन बिगड जाने से नीचे वह नीचे गिर गया एवं मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इस पर मैं प्रार्थी जहां पर रामलाल बकरीया चरा रहा था। वहां पर गया तो मृतक रामलाल जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसका हिला डूला कर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी - थी। इस पर मुझ प्राथी ने आमेट थाने पर अपने मोबाईल से सूचना दी। इसके बाद थाना आमेट से जाप्ता आया एवं मेरे भाई रामलाल को चैक किया तो रामलाल को मृत बताया। जिस पर मैं प्रार्थी अपने निजी वाहन से रामलाल को लेकर होस्पीटल लाए एवं उसके मृत शरीर को मार्चरी रखवाया! रविवार को प्रातः शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।