शहर में सौन्दर्यकरण का हो रहा विकास।
तारानगर . तारानगर में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना में बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत शहर में साफ सफाई के साथ साथ शहर के सौन्दर्यकरण के कार्य करवाये जा रहे है। अधिशासी अधिकारी अरूण सोनी ने बताया कि अब तारानगर शहर बीकानेर की तर्ज पर सौन्दर्यकरण के बराबर दिखेगा। इस पखवाड़े में आईजीएनपी, उपखण्ड कार्यालय, एमजेडी कॉलेज, जलदाय विभाग, महिला महाविधालय, कृषि मण्डी की दिवारो पर रंग रोगन एवं पेटिंग का कार्य किया जायेगा। साथ ही पालिका के गौरव पथ के डिवाइडर पर पेटिंग का कार्य जोर शोर से चालू है जो शीघ्र ही इसी पखवाडे में पूर्ण हो जायेगा इसी के साथ पालिका क्षेत्र की समस्त मोक्ष भूमि, कब्रिस्तान की दिवारो पर भी पेटिंग का कार्य किया जायेगा।