Dark Mode
जिला कलक्टर ने घटना स्थल जलवाड़ा तलाई का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने घटना स्थल जलवाड़ा तलाई का किया निरीक्षण

बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सोमवार को जलवाड़ा तलाई घटना स्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उनके साथ विद्युत विभाग के एसई एन.एम. बिलौटिया, तहसीलदार अभयराज सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। किशनगंज ब्लॉक के ग्राम जलवाड़ा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 68 से अधिक भैंसों की मौत हो गई थी। यह हादसा तलाई (तालाब) में अचानक करंट फैलने से हुआ।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में उन सभी जल स्त्रोतों और तलाईयों का तत्काल सर्वे किया जाए, जिनके पास से विद्युत लाइनें या ट्रांसफॉर्मर गुजरे हैं। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिए कि जहां भी जोखिम की संभावना हो, वहां तुरंत प्रभाव से विद्युत संरचनाओं को स्थानांतरित किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कलक्टर ने मौके पर पानी और बिजली आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा राशि दी जाएगी, जिस पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!