Dark Mode
10 वर्ष बाद हुई नाले की सफाई, लोगों ने आयुक्त का जताया आभार

10 वर्ष बाद हुई नाले की सफाई, लोगों ने आयुक्त का जताया आभार

सवाई माधोपुर। नगर परिषद द्वारा गुरुवार को खैरदा क्षेत्र में बम्बोरी चौराहे से रेलवे फाटक तक नाले की सफाई का कार्य करवाया गया। लम्बे समय के बाद सफाई होने से यहां गंदगी से लोगों को राहत मिली है। वार्ड 15 के पार्षद नीरज मीना ने बताया कि बारिश के मौसम के मद्देनजर नाले सफाई के ठेके भले ही हर वर्ष होते हैं लेकिन यहां कागजों में ही सफाई होती आई है। इसके चलते यहां गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती थी, जिससे गंदगी का आलम बना रहता था और दुर्गन्ध फैली हुई रहती थी। लगभग 10 वर्षों के बाद नगर परिषद द्वारा रेलवे यहां  नाले की सफाई करवाई गई है। इतने लंबे समय बाद नाले की सफाई होने से यहां के स्थानीय लोगों को नाले में पसरी गंदगी की दुर्गंध से निजात मिली  है | वहीं नगर परिषद आयुक्त होतीलाल मीना द्वारा मौके पर जाकर नाला सफाई का निरीक्षण भी किया गया।  इस दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को खैरदा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी सही ढंग से काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक अभियंता भंवर लाल सैनी, कनिष्ठ अभियंता राजप्रताप सिंह राणावत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!