ठाकुर जी के मंदिर प्रांगण में लगाया आठवां भंडारा
बीकानेर। अमावस्या पर सोमवार को रतन बिहारी पार्क स्थित ठाकुर जी मंदिर के आगे मित्र मंडली द्वारा भंडारा लगाया गया। यह मित्रों की मंडली पिछले आठ महिनों से हर महीने की अमावस्या पर लगातार भंडारा आयोजित कर रही है। जिसमें अब की बार आठवां भंडारा था । जिसमें अध्यक्ष गोविंद व्यास, नरेंद्र देवड़ा, महावीर स्वामी, हडमान मल सोनगरा , कैलाश भाटी,हरी सिंह भाटी, दर्शन सिंह सरदार , घनश्याम सोलंकी, आशिक अली कृपाल सिंह आदि सेवा भावी लोगों ने सेवाएं दी।