Dark Mode
चुनाव पर्यवेक्षक ने मतगणना स्थल का अवलोकन किया

चुनाव पर्यवेक्षक ने मतगणना स्थल का अवलोकन किया

सवाई माधोपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक ब्रजेश चांदोलिया ने पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के मतगणना स्थल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर का गुरूवार को अवलोकन किया। चांदोलिया ने विभिन्न मतगणना कक्षों में किए गए ईवीएम से मतों की गिनती के लिए की गई व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना के लिए प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं के प्रवेश के लिए की गई बेरिकेडिंग तथा मतगणना टेबल की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चुनाव पर्यवेक्षक के निरीक्षण के दौरान मतगणना परिसर में निर्वाचन विभाग, सार्वजनिक निर्माण तथा शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!